लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटोकॉर्प का चौथी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत बढ़कर 885 करोड़ रुपए हुआ

By भाषा | Updated: May 6, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई दोपहिया वाहन की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने मजबूत बिक्री के सहारे बीते वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में 885.28 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया।

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि 2019-20 की चौथी तिमाही में उसे 613.81 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था और इस तरह उसके शुद्ध मुनाफे में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

हीरो मोटोकॉर्प ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि 31 मार्च 2021 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कामकाज से अर्जित किया गया कुल राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के 6,333.89 करोड़ रुपए की तुलना में 8.689.74 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने कहा कि आखिरी तिमाही में उसने कुल 15.68 दोपहिया वाहन बेचे जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 की आखिरी तिमाही में उसने 13.23 लाख वाहन बेचे थे। इस तरह उसकी बिक्री में 18.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

31 मार्च, 2021 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में कंपनी का कुल शुद्ध मुनाफा 2,936.05 करोड़ रुपए रहा जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 में यह 3,659.41 करोड़ रुपए था यानी कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में कामकाज से अर्जित किया गया कुल राजस्व 30,959.19 करोड़ रुपए रहा जबकि इससे पिछले वित्तीय वर्ष में यह 29,255.32 करोड़ रुपए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार