लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटोकॉर्प ने उत्तराखंड में कोविड-19 राहत पहल की शुरुआत की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:50 IST

Open in App

देहरादून, 16 सितंबर मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 राहत प्रयासों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ उत्तराखंड सरकार को 13 जीवन रक्षक एंबुलेंस सौंपी।

कंपनी की कार्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल, ‘हीरो वी-केयर’ के तहत जीवन रक्षक एंबुलेंस दी गई हैं। इस पहल का उद्देश्य राज्य भर में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करना है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां अपने आवास पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा, “महामारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को बढ़ा दिया है और हम राज्य में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में हीरो मोटोकॉर्प के समर्थन और मजबूती प्रदान करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभारी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये प्रयास अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और कोविड -19 से सबसे अधिक प्रभावित समुदायों को तत्काल राहत प्रदान करने में मदद कर रहे हैं। हम देश भर के अन्य कॉरपोरेट्स से अपील करते हैं कि वे एक साथ आएं और इस अभूतपूर्व संकट से निपटने के लिए सरकारों को अपना समर्थन दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें