लाइव न्यूज़ :

Hero MotoCorp 2022: दशहरा और दिवाली से पहले हीरो मोटोकॉर्प ने दिया झटका, दोपहिया वाहनों के दाम 1000 रुपये तक बढ़ाए, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2022 19:58 IST

Hero MotoCorp 2022: हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजारों को दी एक सूचना में कहा कि कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की शोरूम कीमतों में वृद्धि की है।

Open in App
ठळक मुद्देलागत मुद्रास्फीति के प्रभाव को आंशिक रूप से दूर करने के लिए मूल्य संशोधन आवश्यक हो गया है। वृद्धि 1,000 रुपये तक होगी। मूल्यवृद्धि विभिन्न मॉडलों और बाजारों के हिसाब से अलग-अलग होगी।

Hero MotoCorp 2022: हीरो मोटोकॉर्प ने अपने दोपहिया वाहनों के दाम 1,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की है। लागत में हुई वृद्धि के कारण कंपनी यह कदम उठा रही है।

हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजारों को दी एक सूचना में कहा कि कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की शोरूम कीमतों में वृद्धि की है। कंपनी ने कहा कि लागत मुद्रास्फीति के प्रभाव को आंशिक रूप से दूर करने के लिए मूल्य संशोधन आवश्यक हो गया है। यह वृद्धि 1,000 रुपये तक होगी। मूल्यवृद्धि विभिन्न मॉडलों और बाजारों के हिसाब से अलग-अलग होगी।

एचपीसीएल के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिये चार्जिंग स्टेशन लगाएगी हीरो मोटोकॉर्प

वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिये चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) के साथ साझेदारी की है। इस पहल के तहत दोनों कंपनियां पहले एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करेंगी।

इसके बाद दोनों कारोबार में अन्य अवसरों के लिये गठजोड़ का दायरा बढ़ा सकती हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को बयान में कहा कि पहले चरण में चार्जिंग स्‍टेशन की स्‍थापना चुनिंदा शहरों में की जाएगी। उसके बाद इसका विस्तार दूसरे शहरों में किया जाएगा। कंपनी का देशभर में ईवी चार्जिंग स्‍टेशन लगाने का लक्ष्य है।

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ‘‘पवन मुंजाल ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को आसानी और तेजी से अपनाया जाना तभी संभव होगा, जब ग्राहकों की चार्जिंग स्टेशन जैसे संबंधित बुनियादी ढांचे तक आसान और सुविधाजनक पहुँच होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एचपीसीएल के साथ हमारा सहयोग ईवी चार्जिंग स्टेशन के क्षेत्र में इस जरूरत को पूरा करेगा।’’

टॅग्स :हीरो मोटोकॉर्पइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो