लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 20 हजार ‘मैकेनिक्स’ को प्रशिक्षण देगी हीरो इलेक्ट्रिक

By भाषा | Updated: April 4, 2021 11:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक अगले तीन साल के दौरान सड़क किनारे बैठने वाले 20,000 मैकेनिक्स को इलेक्ट्रिक वाहनों को ठीक करने का प्रशिक्षण देगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को लेकर भरोसा कायम करने में मदद मिलेगी।

गुरुग्राम की कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 53,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचे हैं। इसके अलावा कंपनी का इरादा अगले दो साल के दौरान करीब 20,000 चार्जिंग स्टेशन लगाने का भी है। कंपनी पहले ही 4,000 मैकेनिक्स को प्रशिक्षण दे चुकी है। साथ ही आज की तारीख तक कंपनी ने 1,500 के करीब चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं।

हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘देश में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ने को तैयार है। ऐसे में कंपनी विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है।’’

मुंजाल ने बताया कि देश में कंपनी के 600 डीलर और सब-डीलर हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने सड़क के आसपास बैठने वाले 4,000 मैकेनिक प्रशिक्षित किए हैं। 2023 तक या 2024 की शुरुआत तक हमारा इरादा इसे 20,000 करने का है।

मुंजाल ने कहा कि इसके अलावा कंपनी चार्जिंग ढांचे पर भी ध्यान दे रही है। अभी तक कंपनी ने 1,500 चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं। कंपनी का इरादा इसे 20,000 करने का है। उन्होंने कहा कि हम बहुस्तरीय रुख अपना रहे हैं, जिससे ग्राहकों को भरोसा दिया जा सके।

कारोबारी योजना के बारे में मुंजाल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी का एक लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचने का लक्ष्य है। बीते वित्त वर्ष की तुलना में यह लगभग दोगुना है। बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने 53,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?