लाइव न्यूज़ :

हीरो इलेक्ट्रिक लुधियाना संयंत्र में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर पांच लाख इकाई की करेगी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर बिजली से चलने वाले दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक मार्च,2022 तक लुधियाना के संयंत्र में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर पांच लाख इकाई करेगी ताकि बिजली चालित दोपहिया वाहनों की मांग को पूरा किया जा सके।

कंपनी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के कारण से उत्पन्न स्थिति के सामान्य होने के साथ देश में एक मजबूत मांग देखी जा रही है।

हीरो एलेक्ट्रिक्स ने कहा कि संशोधित फेम-2 योजना और राज्यों द्वारा दी जा रही अतिरिक्त सब्सिडी से उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर घरेलू बाजार में सबसे सस्ते है और इनकी कीमत 53,600 रुपये (सब्सिडी के बाद) से शुरू हैं।

हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों ने आने वाले कुछ वर्षों के लिए रुझान तय कर दिया है। नई नीतियों और सब्सिडी को देखते हुए एक अनुकूल वातावरण उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने में मदद कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इन सभी कारणों से उद्योग में एक जबरदस्त बदलाव आया है जिससे सीधे तौर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग में वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?