हीरो इलेक्ट्रिक ने पॉयनियर एशिया ग्रुप को 12 ई-बाइक की पहली खेप उपलब्ध करायी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 18:11 IST2021-01-06T18:11:44+5:302021-01-06T18:11:44+5:30

Hero Electric provided the first batch of 12 e-bikes to Pioneer Asia Group | हीरो इलेक्ट्रिक ने पॉयनियर एशिया ग्रुप को 12 ई-बाइक की पहली खेप उपलब्ध करायी

हीरो इलेक्ट्रिक ने पॉयनियर एशिया ग्रुप को 12 ई-बाइक की पहली खेप उपलब्ध करायी

मुंबई, छह जनवरी इलेक्ट्रिक वाहन बनानेवाली हीरो इलेक्ट्रिक ने बुधवार को कहा कि उसने तमिलनाडु के शिवकाशी स्थित पॉयनियर एशिया ग्रुप को कर्मचारियों की आवाजाही के लिये सौदे के पहले चरण में 12 ई-बाइक की आपूर्ति की है। कंपनी अगले आर्डर के लिये समूह के साथ बातचीत कर रही है।

पॉयनियर एशिया ग्रुप देश में सबसे बड़ा माचिस का विनिर्माता है। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 400 से अधिक है।

हीरो इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सोहिन्दर गिल ने कहा, ‘‘हम पॉयनियर एशिया ग्रुप के कर्मचारियों को आवाजाही के लिये हरित वाहन उपलब्ध कराने को लेकर उनके साथ भागीदारी कर खुश हैं। इसके तहत कर्मचारियों के लिये हीरो इलेक्ट्रिक आप्टिमा-एचएक्स उपलब्ध करायी गयी है...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस पहल के तहत अन्य कर्मचारियो के लिये और हीरो बाइक उपलब्ध कराने की उम्मीद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hero Electric provided the first batch of 12 e-bikes to Pioneer Asia Group

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे