लाइव न्यूज़ :

चीन को एक और बड़ा झटका, Hero Cycles ने रद्द किए 900 करोड़ के ऑर्डर

By स्वाति सिंह | Updated: July 4, 2020 15:28 IST

चीन का बायकॉट के लिए हीरो साइकिल ने 900 करोड़ रुपये का व्यापार रद्द कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहीरो साइकिल ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए 900 करोड़ रुपये का व्यापार रद्द कर दिया है। हीरो साइकिल के एमडी पंकज मुंजाल की इस घोषणा को सीधे चीन पर ट्रेड स्ट्राइक माना जा रहा है।

नई दिल्ली: पूर्वी-लद्दाख में चीन-भारत के सैनिकों के बीच हुई के बाद लगातर चीन को झटका मिल रहा है। देश में एक बार फिर चीनी उत्पादों के बहिष्कार के सुर गूंज उठे हैं। इसी बीच साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए 900 करोड़ रुपये का व्यापार रद्द कर दिया है। हीरो साइकिल के एमडी पंकज मुंजाल की इस घोषणा को सीधे चीन पर ट्रेड स्ट्राइक माना जा रहा है।

मालूम हो कि हीरो साइकिल का नाम लुधियाना की बड़ी कंपनियों शुमार है। ऐसे में चीन का बायकॉट के लिए हीरो साइकिल ने एक अहम फैसला लेते हुए आने वाले 3 महीने में चीन के साथ 900 करोड़ का व्यापार करना था, वह अब रद्द कर दिया गया है। लुधियाना में काफी तादाद में साइकिल के पुर्जे बनाने वाली कई छोटी कंपनियां हैं, जिनकी मदद के लिए अब हीरो साइकिल आगे आई है। छोटी कंपनियों को हीरो साइकिल अपने में मर्ज करने का ऑफर दे रही हैं। 

जर्मनी में प्लांट लगाएगी Hero एमडी पंकज मुंजाल ने बताया कि चीन से हर साल हम 300 करोड़ रुपये का कारोबार करते हैं, उन्हें तीन या चार साल का एक साथ कांट्रैक्ट देते हैं। इस समय 900 करोड़ के ऑर्डर चीन को दिए गए थे, जिन्हें हीरो ने रद्द कर दिया है। इन पार्ट्स को जर्मनी में तैयार किया जाएगा। कोविड-19 के दौरान जर्मनी में इनके डिजाइन तैयार हो चुके हैं। 

कोरोना में बढ़ी साइकिल की डिमांड 

उन्होंने कहा, कोरोना के चलते जिम बंद हैं जिसके चलते बीते दिनों साइकिल की डिमांड बढ़ी है और हीरो साइकिल की तरफ से अपनी कैपेसिटी भी बढ़ाई गई है। मुंजाल ने कहा कि हीरो साइकिल अब जर्मनी में अपना प्लांट लगाने जा रही। इस प्लांट से पूरे यूरोप में हीरो की साइकिल सप्लाई की जाएंगी। पंकज मुंजाल ने यह भी बताया कि उन्होंने बताया कि हालांकि इस दौरान छोटी कंपनियों का बहुत नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए हीरो साइकिल तैयार है। लुधियाना में बनने वाली साइकिल वैली के साथ हीरो साइकिल ग्लोबल लीडर बन जाएगा।  

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!