लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे फिक्की के स्वास्थ्य सम्मेलन का उद्घाटन

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया उद्योग मंडल फिक्की के स्वास्थ्य विषय पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उद्योग मंडल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

तीन दिन तक चलने वाले इस 15वें स्वास्थ्य सम्मेलन ‘फिक्की हील’ का आयोजन 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2021 तक होगा। इसका विषय- कोविड के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव है। ‘ऑनलाइन’ आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े एवं अन्य संबंधित पक्ष शामिल होंगे।

फिक्की ने एक बयान में कहा, ‘‘सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे।’’ सम्मेलन में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डा. वी के पॉल, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग शामिल होंगे।

बयान में कहा गया है कि सम्मेलन का आयोजन स्वास्थ्य क्षेत्र के सभी पक्षों को एकजुट करने और एक ऐसा मंच मुहैया कराने के लिए किया गया है, जहां ज्ञान तथा अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ कोविड के बाद देश में स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव लाने के मौकों पर भी चर्चा की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या