लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 3,780 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 1, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर देश के सबसे बड़े बंधक ऋणदाता एचडीएफसी लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान उसका एकल शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत बढ़कर 3,780 करोड़ रुपये हो गया।

एक साल पहले इसी अवधि में एचडीएफसी को 2,870 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी) ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 12,226.39 करोड़ रुपये हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 11,732.70 करोड़ रुपये था।

बंधक ऋणदाता ने बताता कि 30 सितंबर 2021 को समाप्त छमाही के दौरान व्यक्तिगत अनुमोदन और संवितरण में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में क्रमशः 67 प्रतिशत और 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एचडीएफसी ने कहा कि संचयी आधार पर समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 5,670.47 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 5,035.41 करोड़ रुपये था।

इसी तरह संचयी आधार पर कुल आय 34,090.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 38,603.51 करोड़ रुपये हो गई।

एचडीएफसी ने कहा, ‘‘आवास ऋण की मांग मजबूत बनी हुई है। किफायती आवास खंड के साथ ही महंगी संपत्तियों के आवास ऋण में वृद्धि देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय