लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी लाइफ का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत घटकर 302 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई एचडीएफसी लाइफ का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत घटकर 302 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 451 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीमा कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि 2021-22 की पहली तिमाही में उसका कुल प्रीमियम 31 प्रतिशत बढ़कर 7,656 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछल वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 5,863 करोड़ रुपये रहा था।

अप्रैल-जून की तिमाही में बीमा कंपनी के नवीकरण प्रीमियम में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एचडीएफसी लाइफ ने पहली तिमाही में महामारी के प्रभाव पर कहा कि दूसरी लहर के दौरान कंपनी के मृत्यु दावे पहली लहर की तुलना में तीन-चार गुना बढ़ गए। इस दौरान कंपनी ने 70,000 दावों का निपटान किया।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसने सकल और शुद्ध रूप से क्रमश: 1,598 करोड़ रुपये और 956 करोड़ रुपये के दावों का निपटान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'