लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक का दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 9,096 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 16, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर, 2021 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 9,096 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, बैंक की गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,703 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक ने शनिवार को बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 41,436.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,438.47 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान बैंक का एकीकृत ऋण 10,88,948 करोड़ रुपये से14.7 प्रतिशत बढ़कर 12,49,331 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एकल आधार पर कराधान के लिए 3,048.3 करोड़ रुपये के बाद बैंक ने 8,834.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 17.6 प्रतिशत अधिक है।

एकल आधार पर एक साल पहले समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 7,513.1 करोड़ रुपये रहा था।

बयान में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में बैंक की एकल आय बढ़कर 38,754.16 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 36,069.42 करोड़ रुपये थी।

सितंबर, 2021 में समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध ब्याज आय पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 15,776.4 करोड़ रुपये से 12.1 प्रतिशत बढ़कर 17,684.4 करोड़ रुपये हो गई।

समीक्षा तिमाही में बैंक का कर पूर्व लाभ (पीबीटी) पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 17.5 प्रतिशत बढ़कर 11,882.6 करोड़ रुपये हो गया।

परिसंपत्तियों की बात करें तो, बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) मामूली बढ़ गईं। 30 सितंबर, 2021 तक कुल ऋण पर बैंक का एनपीए 1.35 प्रतिशत हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही के अंत में यह 1.08 प्रतिशत था।

मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए महामारी के प्रभाव के कारण बढ़कर 16,346.07 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के अंत में 11,304.60 करोड़ रुपये था। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए 0.17 प्रतिशत (1,756.08 करोड़ रुपये) से 0.40 प्रतिशत (4,755.09 करोड़ रुपये) हो गया।

डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान बढ़कर 3,924.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3,703.50 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?