लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी एर्गो के 3.55 करोड़ शेयर 1,906 करोड़ रुपये में खरीदेगा एचडीएुफसी बैंक

By भाषा | Updated: June 19, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक को अपनी मूल कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) से एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के 3.55 करोड़ शेयर 1,906 करोड़ रुपये में खरीदने की मंजूरी दे दी है।

बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बैंक के निदेशक मंडल की 18 जून को हुई बैठक में 10 रुपये प्रत्येक के 3,55,67,724 इक्विटी

शेयर खरीदने की मंजूरी दी। यह एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. की 4.99 प्रतिशत बकाया जारी और चुकता पूंजी के बराबर है।

यह खरीद स्वतंत्र आकलन रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा नियामकीय और अन्य मंजूरियों के अलावा शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

एचडीएफसी बैंक कुल 1,906.43 करोड़ रुपये में एचडीएफसी एर्गो के 3,55,67,724 शेयर खरीदेगा। इस लिहाज से यह मूल्य 536 रुपये प्रति शेयर बैठेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?