लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड जारी करने में तेजी लाने के लिए पेटीएम के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 14:16 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर क्रेडिट कार्ड वर्ग में अपनी खोयी हुई जमीन को फिर से हासिल करने के लिए, एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को प्रमुख ऑनलाइन भुगतान सेवा प्रदाता पेटीएम के साथ को-ब्रांडेड (दोनों ब्रांड वाले) क्रेडिट कार्ड की बिक्री शुरू करने के लिए गठजोड़ की घोषणा की। इसके तहत त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले क्रेडिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया जाएगा।

बैंक ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि क्रेडिट कार्ड वीजा द्वारा संचालित होंगे और इसमें मिलेनियल्स (1981 से 1996 के बीच पैदा हुए लोग), व्यापार मालिकों और व्यापारियों को लक्षित करते हुए पेशकश शामिल होंगे।

पेटीएम के पास 33 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं और 2.1 करोड़ व्यापारियों की पहुंच है, जबकि एचडीएफसी बैंक के पास 50 लाख से अधिक डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड हैं, और यह अपने पेशकशों के माध्यम से 20 लाख व्यापारियों को सेवा प्रदान करता है।

एचडीएफसी बैंक देश में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है और यह क्रेडिट कार्ड वर्ग का भी नेतृत्व करता है। बैंक में बार-बार आ रही तकनीकी दिक्कतों की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक ने उसपर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए आठ महीने से अधिक के लिए नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

प्रतिबंध हटने के बाद बैंक ने अपनी खोयी हुई बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए आक्रामक योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है और इसी के तहत उसने पेटीएम के साथ यह समझौता किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें