लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक ने 10,000 से अधिक ऑफर के साथ फेस्टिव ट्रीट्स 3.0 शुरू किया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:04 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को अपने फेस्टिव ट्रीट्स 3.0 अभियान की घोषणा की जिसके तहत वह कार्ड, ऋण और आसान ईएमआई पर 10,000 से अधिक ऑफर देगा।

बैंक ने कहा कि उसने अपने ग्राहकों को उनकी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जरूरतों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सौदों का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करने की खातिर 100 से अधिक स्थानों पर 10,000 से अधिक व्यापारियों के साथ भागीदारी की है।

ग्राहकों को दिए जाने वाले लाभ में प्रीमियम मोबाइल फोन पर कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई, 22.5 प्रतिशत तक कैशबैक और वॉशिंग मशीन तथा रेफ्रिजरेटर जैसी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपभोक्ता वस्तुओं पर नो-कॉस्ट ईएमआई और खाते में तत्काल पैसे डाले जाने के साथ 10.25 प्रतिशत से शुरू होने वाले व्यक्तिगत ऋण शामिल हैं।

बैंक ने कहा कि ग्राहक 7.50 प्रतिशत से शुरू होने वाले पहले ऋण शून्य मोचन निषेध (फोर-क्लोजर) शुल्क के साथ कार ऋण पा सकते हैं और दोपहिया ऋण पर चार प्रतिशत कम ब्याज दर के साथ 100 प्रतिशत तक वित्तपोषण हासिल कर सकते हैं।

बैंक ने कहा है कि ट्रैक्टर ऋण पर शून्य प्रसंस्करण शुल्क और 90 प्रतिशत तक का वित्तपोषण तथा वाणिज्यिक वाहन ऋण पर प्रसंस्करण शुल्क पर 50 प्रतिशत की छूट जैसी पेशकश की गयी है।

बैंक के कहा कि वह 75 लाख रुपये तक का बिना गारंटी वाला व्यापार ऋण और प्रसंस्करण शुल्क पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है।

बैंक के समूह प्रमुख (भुगतान, उपभोक्ता वित्त, डिजिटल बैंकिंग और आईटी) पराग राव ने संवाददाताओं से कहा, "त्योहारों के इस मौसम को और ज्यादा खुशनुमा बनाने के लिए हम फेस्टिव ट्रीट 3.0 पेश कर रहे हैं। हमारे पास ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइपरलोकल 10,000 से अधिक ऑफर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?