लाइव न्यूज़ :

एचडीएफ़सी बैंक ने कोविड-19 राहत प्रयासों में 40 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई

By भाषा | Updated: June 6, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह जून निजी क्षेत्र के एचडीएफ़सी बैंक लिमिटेड ने कंपनी के सामाजिक दायित्व (सीएसआर) की योजना के तहत कोविड-19 राहत प्रयासों के लिए चालिस करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई है।

बैंक ने रविवार को एक बयान में कहा कि वह जरुरत के आधार पर अगली दो तिमाही के दौरान अपना समर्थन बढ़ाएगा। बैंक फिलहाल अपंनी सहायक कंपनी पारेख फॉउंडेशन के जरिये राहत कार्य चला रहा है।

एचडीएफ़सी बैंक ने कहा कि सरकार और कई धर्मार्थ अस्पतालों के साथ मिलकर उसने स्वास्थ्य सेवाओं के टिकाऊ बुनियादी ढांचे के लिए मदद देने की योजना बनाई है।

बैंक ने कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के अस्पतालों में गंभीर रोगियों की सहायता के लिए 80 उच्च गुणवत्ता वाले आईसीयू वेंटिलेटर का सीधी खरीद और वितरण किया है। वह मेडिकल ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए कम से कम 10 ऑक्सीजन संवर्धन संयंत्र भी स्थापित करेगा।

एचडीएफ़सी बैंक के अध्यक्ष दीपक पारेख ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के लिए तत्काल जरूरतों और एक लचीले स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए देश में एक संतुलन बनाना बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ ढांचे में हमारे समर्थन के अलावा हम बच्चों, प्रवासियों, वरिष्ठ नागरिकों, गंभीर रूप से बीमार रोगियों और विकलांग व्यक्तियों सहित सबसे कमजोर समूहों को मानवीय सहायता प्रदान कर रहे हैं। हम देश और सकारात्मक भविष्य की आशा के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत