लाइव न्यूज़ :

मार्च, 2021 के अंत तक एचडीएफसी बैंक का अग्रिम 14 प्रतिशत बढ़ा, जमा में 16 प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: April 5, 2021 15:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का अग्रिम या ऋण मार्च, 2021 के अंत तक करीब 14 प्रतिशत बढ़कर 11.32 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक की जमा 16 प्रतिशत बढ़कर 13.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा, ‘‘31 मार्च, 2021 के अंत तक उसका अग्रिम 13.9 प्रतिशत बढ़कर 11.32 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 31 मार्च, 2020 के अंत तक यह 9.93 लाख करोड़ रुपये था। 31 दिसंबर, 2020 के अंत तक यह 10.82 लाख करोड़ रुपये था।’’

सालाना आधार पर बैंक का घरेलू खुदरा ऋण 7.5 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं इस दौरान थोक ऋण में 21 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

बैंक ने कहा कि 31 मार्च, 2021 के अंत तक उसकी जमा सालाना आधार पर 16.3 प्रतिशत बढ़कर 13.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

बैंक की कासा (चालू खाता और बचत खाता) जमा इस दौरान करीब 27 प्रतिशत बढ़कर 6.15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। 31 मार्च, 2021 के अंत तक बैंक का कासा अनुपात 46 प्रतिशत था, जो एक साल पहले 42.2 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम