लाइव न्यूज़ :

हरियाणा रबी फसलों की ‘मैपिंग’ के लिए योजना तैयार करेगा: मंत्री

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 नवंबर हरियाणा के कृषि और किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों से रबी फसलों की ‘मैपिंग’ के लिए एक योजना तैयार करने को कहा ताकि इस कार्य में कोई समस्या न हो।

एक सरकारी बयान में कहा गया कि दलाल ने यहां कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश दिया।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रगतिशील किसानों के अलावा मत्स्य पालन और डेयरी खेती अपनाने वालों में से प्रगतिशील लोगों को भी सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि अन्य किसान आय पैदा करने के विविध साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।

अधिकारियों ने राज्य में डीएपी की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए दलाल को बताया कि राज्य को केंद्र सरकार से हर दिन डीएपी के दो रैक मिल रहे हैं और राज्य में लगभग 25,000 टन डीएपी उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है.

यूरिया के संबंध में मंत्री को बताया गया कि प्रदेश में लगभग 1.19 लाख टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। केंद्र सरकार से कृषि विभाग को प्रतिदिन 10,000 टन यूरिया मिल रहा है।

दलाल ने कहा कि केंद्र सरकार रबी फसलों की बुवाई के लिए 31 दिसंबर, 2021 तक राज्य को 4.5 लाख टन यूरिया उपलब्ध कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?