लाइव न्यूज़ :

केंद्र के उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद हरियाणा ने पेट्रोल, डीजल पर वैट घटाया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 11:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार नवंबर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के साथ ही हरियाणा सरकार ने भी बृहस्पतिवार को ईंधन पर वैट घटाने की घोषणा की जिससे दिवाली पर भाजपा-जजपा शासित राज्य में पेट्रोल और डीजल 12 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की घोषणा की है। इसे आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर भी कम कर दी है। अब पूरे हरियाणा में पेट्रोल और डीजल, दोनों 12 रुपये प्रति लीटर सस्ते होंगे।’’

एक दिन पहले, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश सरकार ने भी दोनों ईंधन पर वैट की दर कम की थी, जिससे राज्य में ये 12 रुपये प्रति लीटर सस्ते हो गए। कुछ अन्य भाजपा शासित राज्यों ने भी अपनी वैट दरों को कम किया है।

बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती की घोषणा की, जिससे ईंधनों की खुदरा दरें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं।

उत्पाद शुल्क को कम करते हुए, केंद्र सरकार ने राज्यों से लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस