लाइव न्यूज़ :

5जी परिक्षण से कोविड फैलने की अफवाहों पर अंकुश लगाये हरियाणा सरकार : सीओएआइ

By भाषा | Updated: May 16, 2021 21:00 IST

Open in App

चंडीगढ़ 16 मई सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने हरियाणा सरकार से 5जी नेटवर्क परिक्षण के कारण कोविड-19 के फैलने की अफवाहों पर तुरंत अंकुश लगाने का अनुरोध किया है।

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव विजयी वर्धन को रविवार को लिखे पत्र में दूरसंचार ऑपरेटरों के इस फोरम ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व यह अफवाह फैला रहे है कि लोगों को कोविड19 की स्वास्थ संबंधी परेशानी कोरोना संक्रमण के कारण नहीं बल्कि 5जी इंटरनेट के परिक्षण के कारण हो रही है।

दूरसंचार संघ ने कहा, ‘‘हम आपके ध्यान में लाना चाहेंगे कि पिछले दो सप्ताह के दौरान ग्रामीण इलाकों और अर्ध शहरी क्षेत्रों में इस तरह की अफवाह फ़ैल रही है कि 5जी परिक्षण के कारण लोगों की मौत हो रही हैं। इसी तरह की अफवाहे हरियाणा में लगातार बढ़ रही है।’’

उसने कहा कि ऑपरेटरों ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को 5जी परिक्षण करने वाली जगहों में शामिल ही नहीं किया है तब भी ये अफवाहें फैलाई जा रही हैं । गौरतलब है कि भारतीय किसान संघ के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने भी हाल ही में 5जी परिक्षण के कारण कोरोना संक्रमण के फ़ैलने की बात कही थी।

उसने कहा कि ऐसा देखा गया है कि हरियाणा में कई किसान समूह 5जी परिक्षण से जुड़ी अफवाहों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई किसान करीब पिछले छह महीने से दिल्ली की तीन सीमाओं पर बैठे हैं और नए तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

संघ ने कहा, ‘‘5जी परिक्षण को लेकर गलत सूचना और अफवाहें फैलाई जा रही हैं। यह साबित करने के लिए कोई सबूत या तथ्य नहीं है कि 5जी सेवाओं के कारण कोविड का कोई हानिकारक प्रभाव है।’’

इससे पहले दूरसंचार विभाग (डॉट) ने भी कहा था कि 5जी तकनीक और कोरोना संक्रमण के प्रसार का आपस में कोई लेना देना नहीं है। उसने लोगों ने भ्रमित न होने और गलत जानकारी साझा नहीं करने का भी आग्रह किया था।

डॉट ने कहा कि देश में अभी तक कही भी 5जी इंटरनेट का परिक्षण शुरू नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?