लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने फ्लिपकार्ट को आधुनिक गोदाम स्थापित करने के लिये 140 एकड़ जमीन आबंटित की

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह अप्रैल हरियाणा सरकार ने ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट को एशिया का सबसे बड़ा आधुनिक गोदाम स्थापित करने के लिये 140 एकड़ जमीन आबंटित करने को मंजूरी दी है।

आधिकारिक बयान के अनुसार कंपनी को यह जमीन गुरुग्राम जिले के मानेसर में पटली हाजीपुर में दी गयी है।

यह जमीन हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम लि. (एचएसआईआईडीसी) की है और इसे 3.22 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की दर से आबंटित किया गया है।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंगलवार को हरियाण उद्यम संवर्धन बोर्ड (एचईपीबी) की बैठक में यह मंजूरी दी गयी।

उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी इस मौके पर उपस्थित थे।

कंपनियों के आधुनिक पूर्ति केन्द्र परंपरागत गोदामों से हटकर कुछ आधुनिक सुविधाओं से लैस होते हैं। इनमें माल उठाने, उसे पैक करने और लदान करने जैसी आटोमेटिक सुविधाओं की इनमें व्यवसथा होती है।

सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया गया कि इस भूमि आवंटन से क्षेत्र में न केवल नये निवेश को बढ़ावा मिलेगा बल्कि लाखों एमएसएमई, विक्रेताओं को बाजार में माल बेचने के नये अवसर उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?