Haryana Budget 2025: 2 लाख 5 हजार करोड़ का बजट पेश?, महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण, किसानों को 100000 तक के कर्ज पर ब्याज नहीं, जानें मुख्य बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 17, 2025 15:10 IST2025-03-17T15:02:41+5:302025-03-17T15:10:37+5:30

Haryana Budget 2025 Live: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2025-26 के लिए 2.05 लाख करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव किया। यह 2024-25 के संशोधित अनुमान से 13.70 प्रतिशत अधिक है।

Haryana Budget 2025 Live budget Rs 2-5 lakh crore presented Interest free loans women no interest loans up to Rs 100000 farmers know main points | Haryana Budget 2025: 2 लाख 5 हजार करोड़ का बजट पेश?, महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण, किसानों को 100000 तक के कर्ज पर ब्याज नहीं, जानें मुख्य बातें

Haryana Budget 2025 Live

HighlightsHaryana Budget 2025 Live: गुरुग्राम और पंचकूला को एआई हब बनाया जाएगा।Haryana Budget 2025 Live: बेकार योजनाओं को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।Haryana Budget 2025 Live: ‘हरियाणा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। 

Haryana Budget 2025 Live: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बजट पेश किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री राज्य के वित्त मंत्री भी हैं। 2025-26 के लिए 2.05 लाख करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव किया। यह 2024-25 के संशोधित अनुमान से 13.70 प्रतिशत अधिक है। महिलाओं को ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा। किसान पर सैनी ने तोहफे की बौछार की। बजट में कृषि क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। जिसमें किसानों के कल्याण और सतत कृषि विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। किसान को 100000 तक के कर्ज पर ब्याज नहीं लगेगा।

   

मुख्यमंत्री सैनी ने विश्व बैंक की 474 करोड़ रुपये की सहायता से ‘हरियाणा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। गुरुग्राम और पंचकूला को एआई हब बनाया जाएगा। राज्य के सभी विभागों को बेकार योजनाओं को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। देसी गाय खरीदने पर सब्सिडी राशि 25,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी गई है।

  

 

महिला डेयरी किसानों को एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।  सैनी द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों से पता चलता है कि प्रमुख राज्यों में हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य का राजस्व घाटा कम हुआ है।

Web Title: Haryana Budget 2025 Live budget Rs 2-5 lakh crore presented Interest free loans women no interest loans up to Rs 100000 farmers know main points

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे