लाइव न्यूज़ :

हैरिस की डब्ल्यूटीओ महानिदेशक से बातचीत, सुधारों पर चर्चा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 11:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 मार्च अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बृहस्पतिवार को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो इवेला के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने इवेला के साथ डब्ल्यूटीओ में सुधारों पर चर्चा की।

हैरिस ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक डॉ. ओकोंजो-इवेला से बातचीत की। हमारे बीच पुनरुद्धार और समानता वाली आर्थिक वृद्धि को लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाने पर सहमति बनी। हमने अमेरिकी लोगों के विकास और समृद्धि के लिए मानवाधिकार, पर्यावरण, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी में निवेश पर विचार किया।’’

हैरिस ने डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक को बधाई दी और अपनी ओर से मजबूत समर्थन का भरोसा दिलाया।

दोनों ने कोविड-19 महामारी के बीच आर्थिक और स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने को मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही दोनों के बीच जलवायु परिवर्तन और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को जुझारू बनाने पर भी सहमति बनी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!