लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में खुशीः सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 32,020 करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: January 12, 2020 11:03 IST

बीते सप्ताह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 8,270.31 करोड़ रुपये बढ़कर 7,02,812.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्दे10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 32,020.12 करोड़ रुपये बढ़ गया।हालांकि, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आयी।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 32,020.12 करोड़ रुपये बढ़ गया। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में सर्वाधिक इजाफा हुआ। आलोच्य सप्ताह के दौरान टीसीएस, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी वृद्धि हुई। हालांकि, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आयी।

बीते सप्ताह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 8,270.31 करोड़ रुपये बढ़कर 7,02,812.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 6,624.47 करोड़ रुपये बढ़कर 9,81,118.53 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 5,412.03 की वृद्धि के साथ 4,22,950.16 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,092.83 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,21,856.51 करोड़ रुपये, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 5,046.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,30,721.69 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 985.65 करोड़ रुपये बढ़कर 3,49,517.89 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 587.87 करोड़ रुपये चढ़कर 4,25,020.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हालांकि, इस दौरान इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,336.45 करोड़ रुपये घटकर 3,14,393.82 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,338.69 करोड़ रुपये गिरकर 2,96,520.22 करोड़ रुपये और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 553.1 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,92,528.79 करोड़ रुपये पर आ गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष कंपनी बनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 135.11 अंक या 0.32 प्रतिशत के लाभ में रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित