लाइव न्यूज़ :

अगली तीन तिमाहियों में 900 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी हैपिएस्ट माइंड्स

By भाषा | Updated: August 8, 2021 16:45 IST

Open in App

मुंबई, आठ अगस्त बेंगलुरु की सॉफ्टवेयर कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज अगली तीन तिमाहियों में प्रत्येक में 300-300 कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने यह जानकारी दी।

कंपनी पिछले कुछ समय से कर्मचारियों की कमी का सामना कर रही है।

अशोक सूता द्वारा प्रवर्तित 11 साल पुरानी इस कंपनी से जून तिमाही में नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों का प्रतिशत 14.7 रहा।

इस तरह के आंकड़े के लिहाज से सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस का आंकड़ा सबसे कम 8.6 प्रतिशत था और उसके बाद इन्फोसिस (13.9 प्रतिशत), विप्रो (15.5 प्रतिशत) आती हैं।

हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष जोसेफ अनंतराजू ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हमारी चालू वित्त वर्ष की अगली तीन तिमाहियों में प्रत्येक में 300 लोगों को काम पर रखने की योजना है। 310 नए लोगों को शामिल करने के बाद जून तिमाही तक हमारे कुल कर्मचारियों की संख्या 3,538 थी और हमें उम्मीद है कि हम वित्त वर्ष की हर तिमाही में नियुक्ति की गति को बनाए रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?