लाइव न्यूज़ :

एचएएल के सीएमडी ने कहा, अगले साल तक हमारी ऑर्डर बुक एक लाख करोड़ रुपये के पार होगी

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:37 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की वैमानिकी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले साल उसकी ऑर्डर बुक एक लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगी।

एचएएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर माधवन ने कहा, ‘‘अभी हमारे पास 53,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं। यदि आप तेजस (एलसीए) को जोड़ें तो यह 80,000 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएंगे। हम अगले साल दो और ऑर्डर एलसीएच और एचटीटी-40 की उम्मीद कर रहे हैं।’’

एयरो इंडिया-2021 के दौरान माधवन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम संभवत: अगले साल एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएंगे। यह साल हमारे लिए काफी संतोषजनक रहा है।’’

कंपनी ने कहा कि इससे पहले दिन में भारतीय वायुसेना ने औपचारिक तौर पर एचएएल को उसके एचटीटी-40 टर्बो ट्रेनर का अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) दिया है।’’

माधवन ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम शुरुआत में एचटीटी-40 बेंगलुरु में बनाएंगे। वहीं इसे डिजाइन किया गया है। बाद में हम श्रृंखला के उत्पादन के लिए नासिक जाएंगे। शुरुआत में 70 विमानों का उत्पादन होगा। हम 106 विमानों के उत्पादन की तैयारी में हैं।’’

माधवन ने कहा कि कंपनी को वित्तीय के साथ-साथ अपना परिचालन प्रदर्शन हासिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान पहली दो तिमाहियों में हमें कुछ मुद्दों का सामना करना पड़ा। पहली तिमाही तो पूरी तरह से बर्बाद हो गई। लेकिन तीसरी तिमाही में हमारी स्थिति सुधरी है और पिछले साल की तुलना में हमने वृद्धि भी दर्ज की है।’’

73 तेजस एमके-1ए संस्करण और 10 एलसीए तेजस-एमके-1 प्रशिक्षण विमान के 48,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर पर माधवन ने कहा कि अनुबंध के अनुसार एचएएल को अब से 36 माह में आपूर्ति शुरू करनी है। उन्होंने कहा कि पहले विमान की डिलिवरी मार्च, 2024 में होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख