लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग के नाम से ईमेल भेज कर जानकारियां चुराने का प्रयास कर रहे हैकर!

By भाषा | Updated: September 22, 2019 17:08 IST

एजेंसी ने जारी चेतावनी में कहा है कि इनदिनों कई लोगों को एक ईमेल मिल रहा है, जिसे देखने में प्रतीत होता है कि आयकर विभाग ने भेजा है। जबकि वास्तव में यह हैकरों का तैयार किया मालवेयर है जो कंप्यूटर से जानकारियां चुराता है।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग का नाम इस्तेमाल कर लोगों को ई-मेल भेजते हैं। दूसरी तरह के ई-मेल में लोगों को एक डॉट पीआईएफ फाइल डाउनलोड करने के लिये कहा जाता है

सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी ने लोगों को आयकर विभाग के नाम से भेजे जा रहे नकली ई-मेल के प्रति सावधान किया है। एजेंसी ने कहा है कि आयकर विभाग की आड़ में करदाताओं की सूचना चुराने वाला एक कंप्यूटर मालवेयर इन दिनों भारतीय साइबरस्पेश में चल रहा है।

एजेंसी ने जारी चेतावनी में कहा है कि इनदिनों कई लोगों को एक ईमेल मिल रहा है, जिसे देखने में प्रतीत होता है कि आयकर विभाग ने भेजा है। जबकि वास्तव में यह हैकरों का तैयार किया मालवेयर है जो कंप्यूटर से जानकारियां चुराता है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इंडिया) द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, ‘‘कम से कम 12 सितंबर से फिशिंग एवं मालवेयर का यह गोरखधंधा सक्रिय है और यह लोगों समेत वित्तीय संगठनों को निशाना बना रहा है।

ये फर्जी ईमेल देखने में आयकर विभाग के मालूम पड़ते हैं।’’ एक वरिष्ठ कर अधिकारी ने कहा कि लोग आयकर भरने, रिफंड का दावा करने तथा अन्य कार्यों को लेकर आयकर विभाग के प्रति अधिक सजग रहते हैं। इसी कारण धोखाधड़ी करने वाले लोग आयकर विभाग का नाम इस्तेमाल कर लोगों को ई-मेल भेजते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको अपने आयकर रिकार्ड या बैंकिंग के मसलों से जुड़े संदिग्ध ईमेल से बचाव करना महत्वपूर्ण है। विभाग ने इस तरह की धोखाधड़ी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये कई अभियान चलाये हैं।’’ परामर्श में बताया गया कि कम से कम दो तरह के ई-मेल पाये गये हैं। पहले तरीके वाले ई-मेल में डॉट आईएमजी या डॉट पीआईएफ फाइल अटैच होता है।

दूसरी तरह के ई-मेल में लोगों को एक डॉट पीआईएफ फाइल डाउनलोड करने के लिये कहा जाता है, जिसके लिये इनकमटैक्सइंडिया डॉट इंफो डोमेन पर जाने के लिये कहा जाता है। परामर्श में कहा गया कि उक्त डोमेन को अब बंद कर दिया गया है। सीईआरटी ने लोगों को संदिग्ध स्रोतों से कोई फाइल डाउनलोड करने, संदिग्ध ईमेल में अटैच फाइल को खोलने तथा इस तरह के ईमेल में दिये गये लिंक पर क्लिक करने से मना किया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित