लाइव न्यूज़ :

उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद गुजरात सरकार ने पेट्रोल, डीजल की कीमतें सात रुपये प्रति लीटर कम की

By भाषा | Updated: November 4, 2021 11:39 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार नवंबर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती किये जाने के बाद गुजरात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में सात-सात रुपये प्रति लीटर की कमी की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी है।

सीएमओ ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि केंद्र द्वारा बुधवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के कुछ घंटों बाद इस निर्णय की घोषणा की गई और नई कीमत आधी रात से लागू हो गई।

बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी करने की घोषणा की है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले के बाद गुजरात सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने और नयी कीमतें पूरे राज्य में आधी रात से लागू करने का फैसला किया है।’’

इस फैसले से अहमदाबाद में पेट्रोल की कीमत अब 95.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि सूरत में दोनों ईंधन की कीमत क्रमश: 94.89 रुपये और 88.89 रुपये हो गई है।

मुख्यमंत्री पटेल ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ट्विटर पर धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के लोग पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने के जनता के अनुकूल निर्णय लेकर दीपावली पर उपहार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस