लाइव न्यूज़ :

जीएसटीएन ने 66,000 करदाताओं का 14,000 करोड़ रुपये का इनपुट कर क्रेडिट रोका

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर जीएसटी नेटवर्क ने मंगलवार को कहा कि उसने जीएसटी के तहत पंजीकृत 66,000 करदाताओं के 14,000 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) को रोका है।

जीएसटी कानून के नियम 86ए के तहत रोके गए 6.14 लाख करोड़ रुपये के आईटीसी के बारे में एक सूचना के अधिकार (आरटीआई) पर आधारित सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में जीएसटीएन ने ट्वीट किया कि इस आंकड़े में करदाताओं द्वारा की गई गलत डेटा इंट्री शामिल हैं।

जीएसटीएन ने ट्वीट किया, ‘‘लगभग 14,000 करोड़ रुपये के आईटीसी, जिसमें 66,000 करदाता शामिल हैं, आज की तारीख में रोके गए हैं। यह एक वित्त वर्ष में सभी करदाताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले औसत आईटीसी का केवल 0.38 प्रतिशत (लगभग) है।’’

जीएसटीएन, वस्तु एवं सेवा कर के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी समर्थन मुहैया कराता है।

सरकार ने दिसंबर, 2019 में जीएसटी नियमों में नियम 86ए को शामिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?