लाइव न्यूज़ :

जीएसटीएन ने GST करदाताओं के लिए प्रणाली को और बेहतर बनाया

By भाषा | Updated: August 19, 2020 05:27 IST

जीएसटी के समूचे कप्यूटर नेटवर्क को चलाने वाली कंपनी जीएसटीएन ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि आपूर्तिकर्ता द्वारा दर्ज प्रत्येक बीजक अथवा बिल को दिखाया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटीएन ने कहा कि उसने नेटवर्क में ऐसा प्रावधान किया है जिससे कि जीएसटी करदाता को उनके आईटीसी के बारे में जानकारी मिल जायेगी।वह जीएसटीआर- 9 को अधिक सुविधा के साथ भर सकेंगे।

नई दिल्लीः माल एवं सेवाकर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने मंगलवार को कहा कि उसने नेटवर्क में ऐसा प्रावधान किया है जिससे कि जीएसटी करदाता को उनके इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के बारे में जानकारी मिल जायेगी और वह जीएसटीआर- 9 को अधिक सुविधा के साथ भर सकेंगे। अब तक जीएसटी प्रणाली में आईटीसी की गणना आपूर्तिकर्ता की बिक्री रिटर्न जीएसटीआर- 1 के आधार पर होती रही है, लेकिन बिल के स्तर पर इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं होती थी। ऐसे में करदाता आईटीसी की गणना को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। 

जीएसटी के समूचे कप्यूटर नेटवर्क को चलाने वाली कंपनी जीएसटीएन ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि आपूर्तिकर्ता द्वारा दर्ज प्रत्येक बीजक अथवा बिल को दिखाया जायेगा और प्रत्येक बिल के सामने उसकी गणना को दिखाने की प्रणाली को नेटवर्क में विकसित कर दिया गया है। 

जीएसटीएन ने जारी वक्तव्य में कहा है, ‘‘जीएसटीएन ने आज नेटवर्क प्रणाली में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था को चालू किया है जिसके जरिये जीएसटी करदाता को उनकी वार्षिक रिटर्न में आने वाले आईटीसी की सही स्थिति के बारे में पता चल जायेगा और इसकी मदद से वह जीएसटीआर-9 को अधिक सुविधा के साथ भर सकते हैं।’’ 

वक्तव्य में कहा गया है कि इस कार्य के लिये जीएसटी पोर्टल के जीएसटीआर- 9 डैशबोर्ड में एक नई टैब ‘डानलोड अेबल-8ए डिटेल’ की शुरुआत की गई है। यह ब्योरा वित्त वर्ष 2018- 19 से उपलब्ध होगा। 

टॅग्स :जीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?