लाइव न्यूज़ :

GST slab less: 1.5 करोड़ रुपये तक कारोबार वाली कंपनियों के लिए जीएसटी छूट सीमा बढ़ाएं, स्लैब की संख्या कम करें, राज्यवार पंजीकरण खत्म हो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2024 22:39 IST

GST slab less: वैश्विक व्यापार अनुसंधान पहल (जीटीआरआई) ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने की 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह 1.46 करोड़ से अधिक पंजीकरणों के साथ अप्रत्यक्ष करों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मंच बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी व्यवस्था की शुरुआत एक जुलाई, 2017 को हुई थी। वित्त वर्ष 2023-24 में जीएसटी संग्रह 20.18 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।अंतर-राज्यीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी नियमों को सरल बनाने की जरूरत है।

GST slab less: शोध संस्थान जीटीआरआई ने शुक्रवार को 1.5 करोड़ रुपये तक कारोबार वाली कंपनियों के लिए जीएसटी छूट सीमा बढ़ाने, जीएसटी स्लैब की संख्या घटाने और राज्यवार पंजीकरण खत्म करने जैसे कई सुधारों का सुझाव दिया। जीटीआरआई ने कहा कि ऐसा करके जीएसटी को अधिक कुशल और व्यापार के अनुकूल बनाया जा सकेगा। वैश्विक व्यापार अनुसंधान पहल (जीटीआरआई) ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने की 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह 1.46 करोड़ से अधिक पंजीकरणों के साथ अप्रत्यक्ष करों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मंच बन गया है।

जीएसटी व्यवस्था की शुरुआत एक जुलाई, 2017 को हुई थी। वित्त वर्ष 2023-24 में जीएसटी संग्रह 20.18 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वैश्विक व्यापार अनुसंधान निकाय ने कहा कि राज्य के भीतर आपूर्ति की अधिकता से पता चलता है कि अंतर-राज्यीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी नियमों को सरल बनाने की जरूरत है।

जीटीआरआई ने 1.5 करोड़ रुपये तक के सालाना कारोबार वाली कंपनियों के लिए जीएसटी छूट की सीमा को मौजूदा 40 लाख रुपये से बढ़ाने का भी सुझाव दिया। संस्थान ने कहा कि इससे एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती के साथ रोजगार सृजन और वृद्धि को समर्थन मिलेगा।

टॅग्स :जीएसटीNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से फिलहाल महंगाई में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

भारतUnion Budget 2026: एजुकेशन सेक्टर को केंद्रीय बजट से इस बार ये उम्मीदें, छात्रों के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित