लाइव न्यूज़ :

GST का एक सालः पीएम मोदी ने कहा-नया कर कानून लेकर आया विकास और पारदर्शिता 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 1, 2018 11:55 IST

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में 24 जून को प्रधानमंत्री ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को सहकारी संघवाद का बेहतरीन उदाहरण करार देते हुए कहा था कि नई व्यवस्था 'ईमानदारी का उत्सव' है जिसने देश में इंस्पेक्टर राज खत्म कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 01 जुलाईः माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के एक वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि नए कर कानून से विकास, सरलता और पारदर्शिता आई है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जीएसटी विकास, सरलता और पारदर्शिता लेकर आया है। यह संगठित कारोबार और उत्पादकता को बढ़ावा देता है, कारोबार सुगमता को और गति देता है, इससे लघु और मझोले उद्योगों को लाभ हो रहा है।  अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में 24 जून को प्रधानमंत्री ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को सहकारी संघवाद का बेहतरीन उदाहरण करार देते हुए कहा था कि नई व्यवस्था 'ईमानदारी का उत्सव' है जिसने देश में इंस्पेक्टर राज खत्म कर दिया है। यदि 'एक देश, एक कर' सुधार के लिए मुझे सबसे ज्यादा किसी को श्रेय देना है तो मैं राज्यों को श्रेय देता हूं। 

उन्होंने कहा था, 'जीएसटी सहकारी संघवाद का एक बेहतरीन उदाहरण है, जहां सभी राज्यों ने मिलकर देशहित में फैसला लिया और तब जाकर देश में इतना बड़ा कर सुधार लागू हो सका। पीएम मोदी ने तीन अलग-अलग ट्वीट में डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे का भी जिक्र किया हैं।

उन्होंने लिखा है कि उनका पेशा मानवों में सबसे सभ्य और पावन है। यह देखना बहुत ही सुखद है कि भारतीय डॉक्टर खुद को दुनिया भर में बेहतर साबित कर रहे हैं और अनुसंधान तथा नवोन्मेष के क्षेत्र में लीक से हटकर काम कर रहे हैं। 

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) के लिए पीएम मोदी ने लिखा है कि देश के निर्माण में सीए समुदाय की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। आशा करते हैं कि सीए समुदाय देश के विकास में अपना योगदान जारी रखेगा। गौरतलब है कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार आज माल एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने की पहली वर्षगांठ मनाने जा रही है। इसके लिए उसने 'जीएसटी दिवस' नाम दिया है। इसे संसद के केन्द्रीय कक्ष में 30 जून और एक जुलाई 2017 की मध्यरात्रि को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की उपस्थिति में लागू किया गया था। इसे मोदी सरकार आजादी के बाद का सबसे बड़ा अप्रत्यक्ष कर सुधार मान रही है।(खबर इनपुट-भाषा)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जीएसटीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी