लाइव न्यूज़ :

जीएसटी अधिकारियों ने धोखाधड़ी करने वाली 46 फर्जी कंपनियों के नेटवर्क को पकड़ा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने 46 फर्जी कंपनियों के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी चालान तैयार कर 82.23 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत तरीके से लाभ उठा चुकी हैं। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दिल्ली पूर्वी जीएसटी के अधिकारियों ने आंकड़ों का गहन विश्लेषण कर 46 फर्जी कंपनियों के नेटवर्क की पहचान की और उनका खुलासा करने में सक्षम हुए, जो 2017 से काम कर रही थीं और कई लाभार्थियों को फर्जी आईटीसी दे चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा, जांच में पता चला है कि इन फर्जी कंपनियों को अरविंद कुमार और उनके सहयोगी चला रहे थे। उन्हें 17 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और वे न्यायिक हिरासत में है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि कुमार के एक प्रमुख सहयोगी कमल सिंह (उर्फ कमल सोलंकी) ने भी फर्जी बिलिंग के रैकेट में शामिल होने की बात कबूल की है, जिसके जरिये 541.13 करोड़ रुपये के फर्जी चालान के माध्यम से 82.23 करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी का लाभ उठाया गया था।

मंत्रालय ने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस आंकड़े के बढ़ने के अनुमान हैं। कमल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 23 फरवरी तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई