लाइव न्यूज़ :

जीएसटी अधिकारियों ने 13.76 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में एक को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 1, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च जीएसटी अधिकारियों ने सरकारी खजाने को 13.76 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बयान में कहा कि इस व्यक्ति ने बिना इन्वॉयस या बिल जारी किए सामान को ‘क्लीयर’ किया, जिससे सरकार को नुकसान हुआ।

जीएसटी आसूचना महानिदेशालय की गुरुग्राम क्षेत्र की इकाई ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के निवासी प्रदीप जैन को गिरफ्तार किया है। जैन पीएसआर मेटल्स प्राइवेट लि. का निदेशक हैं।

बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान जैन ने दावा किया कि वह विभिन्न पंजीकृत और गैर-पंजीकृत डीलरों से पुरानी और बिना गारंटी वाली बैटरियां खरीदता है। साथ ही उसने कहा कि वह पुरानी बैटरियों से सीसे का विनिर्माण करता है और नयी बैटरियों का कारोबार करता है।

पुरानी या कबाड़ बैटरियों पर 18 प्रतिशत तथा नयी बैटरियों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है। हालांकि, जांच के दौरान आपूर्तिकर्ताओं ने बताया कि वे पीएसआर मेटल्स को सिर्फ नयी बैटरियों की बिक्री कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?