जीएसटी अधिकारियों ने जाली बिल के खिलाफ अभियान में अबतक 357 लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:41 IST2021-03-09T18:41:49+5:302021-03-09T18:41:49+5:30

GST officials arrested 357 people so far in campaign against fake bill | जीएसटी अधिकारियों ने जाली बिल के खिलाफ अभियान में अबतक 357 लोगों को गिरफ्तार किया

जीएसटी अधिकारियों ने जाली बिल के खिलाफ अभियान में अबतक 357 लोगों को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, नौ मार्च माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने चार माह के दौरान कर चोरी रोकने के लिए जाली इन्वॉयस या बिल के खिलाफ अपने अभियान के तहत 357 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नवंबर के मध्य से अबतक जीएसटी आसूचना और केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने 3,500 मामले दायर किए हैं और 10,400 जाली जीएसटीआईएल इकाइयों का पता लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि अभी तक जिन 357 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से कम से कम चार के खिलाफ विदेशी विनिमय संरक्षण और तस्करी गतिविधियां रोधक अधिनियम (सीओएफईपीओएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने इन लोगों से करीब 1,125 करोड़ रुपये भी जब्त किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: GST officials arrested 357 people so far in campaign against fake bill

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे