लाइव न्यूज़ :

जीएसटी आसूचना अधिकारियों ने हरियाणा में सिगरेट विनिर्माता की 25 करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ी

By भाषा | Updated: July 4, 2021 18:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार जुलाई जीएसटी खुफिया प्रभाग के अधिकारियों ने हरियाणा में एक सिगरेट विनिर्माता द्वारा की करीब 25 करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ी है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) इंटेलीजेंस, के चंडीगढ़ परिक्षेत्र कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त निदेशक बलविंदर सिंह और उप निदेशक नवनीत कौशल के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने तोहाना (हरियाणा) में कंपनी के ठिकानों पर छापा डाला। साथ ही चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में उसके कुछ वितरकों तथा उसे कच्चा माल बेचने वालों के परिसरों में भी तलाशी ली।

जीएसटी-खुफिया प्रभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कंपनी कर चोरी करने के लिए सिगरेट की कुछ खेप गैरकानूनी तरीके से अपने ठकानों से इधर उधर कर देती है।

छापे के दौरान अधिकारियों ने कंपनी के मालिक के कार्यालय- सह - रिहाइशी परिसर में 10 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकद राशि बरामद की और गड़बड़ी का संकेत देने वाले कई दस्तावेज भी जब्त किए।

दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है और अभी तक करीब 25 करोड़ रुपए की कर चोरी का मामला दिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?