लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में जीएसटी संग्रह बढ़कर 1.30 लाख करोड़ रुपये हुआ

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अक्टूबर में बढ़कर 1.30 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह लगातार चौथे महीने एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है और त्योहारी सत्र की तेजी को दर्शाता है।

जीएसटी के एक जुलाई, 2017 से लागू होने के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा मासिक संग्रह है। सितंबर, 2021 में जीएसटी संग्रह 1.17 लाख करोड़ रुपये था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने जीएसटी संग्रह अक्टूबर, 2020 की तुलना में 24 प्रतिशत और 2019 की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक था।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अक्टूबर, 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,30,127 करोड़ रुपये रहा, जिसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 23,861 करोड़ रुपये, राज्य (जीएसटी) 30,421 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 67,361 करोड़ रुपये (माल के आयात पर जमा 32,998 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 8,484 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 699 करोड़ रुपये सहित) है।’’

बयान में कहा गया कि जीएसटी संग्रह के आंकड़े आर्थिक सुधार के रुझानों से मेल खाते हैं और यह महामारी की दूसरी लहर के बाद से हर महीने निकाले जाने वाले वाले ई-वे बिलों के रुझानों से भी स्पष्ट है।

मंत्रालय ने कहा कि यदि सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में बाधा से वाहन तथा अन्य उत्पादों की बिक्री प्रभावित नहीं होती, तो राजस्व संग्रह और भी अधिक होता।

अक्टूबर के दौरान वस्तुओं के आयात से राजस्व 39 प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक रहा।

बयान में आगे कहा गया है कि राज्य और केंद्रीय कर प्रशासन के प्रयासों के चलते भी राजस्व में बढ़ोतरी हुई।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में सीजीएसटी से 27,310 करोड़ रुपये और आईजीएसटी से 22,394 करोड़ रुपये का निपटान किया है, और नियमित निपटान के बाद अक्टूबर 2021 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 51,171 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 52,815 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम