लाइव न्यूज़ :

जीएसटी संग्रह जनवरी में रिकार्ड स्तर पर रहने की उम्मीद: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 28, 2021 22:53 IST

Open in App

मुंबई, 28 जनवरी जीएसटी संग्रह जनवरी में रिकार्ड 1.21 से 1.23 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इससे राज्य जीएसटी संग्रह में कमी न्यूनतम 11,000 करोड़ रुपये रह जाएगी। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

जीएसटी संग्रह में खामियों को दूर करने के लिये किये गये प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

एसबीआई रिसर्च ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में कहा कि दिसंबर 2020 में रिकार्ड 1.15 लाख करोड़ रुपये संग्रह के बाद जनवरी 2021 में जीएसटी संग्रह 1.21 से 1.23 लाख करोड़ रुपये रह सकता है। और हो सकता है कि यह कुछ और ज्यादा रहे।

रिपोर्ट के अनुसार संग्रह किये गये आईजीएसटी (एकीकृत जीएसटी) का 50 प्रतिशत हिस्सा भी मार्च तक राज्यों के बीच बांटा जाता है, तब पूर्ण रूप से क्षतिपूर्ति उपकर को ध्यान में रखते हुए राज्य जीएसटी में कमी केवल 11,000 करोड़ रुपये रह जाएगी।

इस बीच, सरकार के पास अधिशेष नकदी 28 जनवरी की स्थिति के अनुसार उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 3.34 लाख करोड़ रुपये पहुंच गयी। सितंबर 2020 में 1.08 लाख करोड़ रुपये और दिसंबर में 2.26 लाख करोड़ रुपये थी।

इससे सरकार को मामूली रूप से कुछ कम कर्ज लेना पड़ा है। सरकार ने 22 जनवरी तक की स्थिति के अनुसार 11.46 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया और कैलेंड वर्ष के तहत शेष कुल 1.16 लाख करोड़ रुपये के ऋण के साथ कुल कर्ज 13.03 लाख करोड़ रुपये बैठता है जो पूर्व के 13.10 लाख करोड़ रुपये से कम है।

राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह अप्रैल-दिसंबर, 2020 में 12 प्रतिशत घटकर 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं आबंटित आईजीएसटी 1.26 लाख करोड़ रुपये रहा जो 13 प्रतिशत कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?