लाइव न्यूज़ :

कृषि क्षेत्र में मजबूत पुनरुद्धार के सहारे चालू वित्त वर्ष में वृद्धि 10% से ज्यादा होगी: नीति आयोग

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि रिकॉर्ड खरीफ फसल, और रबी फसल की उज्ज्वल संभावनाओं को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करने की उम्मीद है।

हालांकि कुमार ने आगाह किया कि आपूर्ति श्रृंखला संबंधी बाधाओं और बढ़ती ऊर्जा कीमतों के साथ स्थायी वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए मुद्रास्फीति एक प्रमुख जोखिम के रूप में उभर रही है।

उन्होंने नीति आयोग के न्यूजलेटर 'अर्थनीति' में लिखा "हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि रिकॉर्ड खरीफ फसल, और रबी फसल की उज्ज्वल संभावनाओं को देखते हुए 10 प्रतिशत से अधिक होगी। इससे ग्रामीण मांग को बढ़ावा मिलेगा और क्षमता उपयोग में सुधार के साथ विनिर्माण क्षेत्र में पुनरुद्धार होगा।"

कुमार ने कहा कि निर्यात में जोरदार वृद्धि होने से आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा, "संपर्क-गहन सेवा क्षेत्र के धीर-धीरे जोर पकड़ने से वृद्धि की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। भारत ने 21 अक्टूबर को कोविड-19 टीके की एक अरब खुराक देने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया।"

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि देश भर में तेज टीकाकरण अभियान से यह सुनिश्चित होगा कि भविष्य में महामारी की लहर का जोखिम कम से कम हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम