लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 8.5 प्रतिशत, अगले साल 9.8 प्रतिशत रहेगी : गोल्डमैन सैक्श

By भाषा | Updated: November 23, 2021 22:29 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 8.5 प्रतिशत रहेगी और अगले वित्त वर्ष 2022-23 में यह और बढ़कर 9.8 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।

विदेशी ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्श ने यह अनुमान लगाया है।

बीते वित्त वर्ष 2020-21 में देश की वृद्धि दर में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। कमजोर तुलनात्मक आधार की वजह से चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर ऊंची रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गोल्डमैन सैक्श की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल वृद्धि में प्रमुख योगदान उपभोग का रहेगा। ‘‘उस समय टीकाकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति से अर्थव्यवस्था पूरी तरह खुल जाएगी।’’

अमेरिका ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि सरकार का पूंजीगत खर्च जारी रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया कि अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर और बेहतर रहेगी। कमजोर तुलनात्मक आधार प्रभाव समाप्त होने के बाद वृद्धि दर अधिक बेहतर रहने का अनुमान बहुत कम विश्लेषकों ने लगाया है।

इससे पहले दिन में ब्रिटेन की ब्रोकरेज कंपनी बार्कले ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 10 प्रतिशत रहेगी, जबकि अगले वित्त वर्ष में यह घटकर 7.8 प्रतिशत रह जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित