लाइव न्यूज़ :

भारत में करोड़पतियों की तादाद हुई 3.43 लाख की वृद्धि, लेकिन 91% युवाओं के पास 7.4 लाख रुपये से भी कम संपत्ति

By भाषा | Updated: October 18, 2018 18:45 IST

भारत में लोगों की व्यक्तिगत सम्पत्ति जमीन जायदाद और अन्य अचल सम्पत्तियों के रूप में है। पारिवारिक सम्मपत्तियों में ऐसी सम्पत्ति का हिस्सा 91 प्रतिशत है।

Open in App

भारत में अमीर गरीब की खाईं बढ़ने को लेकर बढ़ती चिंताओं के बची जून 2017 से जून 2018 के बीच देश में दस लाख डारल या आज की दर पर 7.3 करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्ति वाले धनाढ्यों की संख्या में 7,300 का इजाफा हुआ है।

एक रपट के अनुसार इस वर्ष जून के अंत में भारत में ऐसे धनाढ्यों की संख्या 3.43 लाख तक पहुंच गयी। इनकी कुल सम्पत्ति 6,000 अरब डॉलर के बराबर आंकी गयी है।

वित्तीय सेवा कंपनी क्रेडिट सुसी की ताजा रपट के अनुसार भारत सबसे अधिक महिला अरबपतियों (एक अरब डालर यानी 73.5 अर रुपए से अधिक की सम्पत्ति वाली महिला अमीरों)का देश में हैं। समीक्षावधि के दौरान दुनिया की 18.6 प्रतिशत महिला अरबपति भारत में थीं।

रपट में कहा गया है कि जून 2018 तक देश में दस लाख डालर या उससे अधिक की हैसित वाले धनाढ़यों की कुल संख्या 3,43,000 रहने का अनुमान है। पिछले एक वर्ष में इस श्रेणी के लोगों की संख्या में 7,300 की वृद्धि हुई है।

नए धनाढ़्यों में 3,400 लोगों की संपत्ति पांच करोड़ डॉलर (करीब 36.5 करोड़ रुपये) और 1,500 लोगों की संपत्ति 10 करोड़ डॉलर (करीब 73 करोड़ रुपये) से अधिक है।

इस अवधि में देश की संपत्ति में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,000 अरब डॉलर रही। हालांकि देश में प्रति व्यस्क संपत्ति 7,020 डॉलर पर ही बनी रही, इसकी अहम वजह रुपये का बढ़ना है।

रपट में कहा गया है कि 2023 तक भारत में धनाढ़्यों की संख्या और गरीबी-अमीर का फर्म बढ़ेगा। उस समय तक के बीच असमानता 53 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने की उम्मीद है। देश में ऐसे अमीरों की संख्या 5,26,000 होगी जो 8,800 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक होंगे तथा अमीर-गरीब की खाईं 53 प्रतिशत गहरी हो जाएगी।

भारत में लोगों की व्यक्तिगत सम्पत्ति जमीन जायदाद और अन्य अचल सम्पत्तियों के रूप में है। पारिवारिक सम्मपत्तियों में ऐसी सम्पत्ति का हिस्सा 91 प्रतिशत है।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित