लाइव न्यूज़ :

ग्रोफर्स के सह संस्थापक सौरभ कुमार ने भी कंपनी को छोड़ा

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म, ग्रोफर्स के सह-संस्थापक सौरभ कुमार ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है, लेकिन कंपनी के सीईओ अलबिंदर ढींढसा के अनुसार, वह बोर्ड के सदस्य और शेयरधारक बने रहेंगे।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब सॉफ्टबैंक समर्थित कंपनी एक प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने के बारे में विचार कर रही है।

ढींडसा ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने कुमार के साथ ग्रोफर्स के निर्माण में पिछले आठ साल बिताए और ‘‘एसके अन्य चुनौतियों की ओर बढ़ रहे हैं।’’

ढींडसा ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘इसलिए, जबकि एसके अब ग्रोफ़र्स में दिन-प्रतिदिन की जिम्मेदारियों में शामिल नहीं होंगे, वह कंपनी में बोर्ड के सदस्य और शेयरधारक बने रहेंगे। यह ग्रोफ़र्स के लिए एक युग का अंत है, और मैं जानता हूं कि हम सभी को उनकी कमी खलेगी।’’

कुमार ने कंपनी छोड़ने के फैसले के बारे में अपने कर्मचारियों को लिखे एक ई-मेल को साझा किया। उनके अगले गंतव्य के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

पिछले साल, ढींडसा ने कहा था कि कंपनी ने 2021 के अंत तक आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की अपनी योजना को पहले खिसका लिया है।

इस क्षेत्र में ग्रोफर्स का मुकाबला अमेजन, फ्लिपकार्ट, अलीबाबा समर्थित बिगबास्केट और अरबपति मुकेश अंबानी के अपस्टार्ट जियोमार्ट जैसी कंपनियों से है।

भारत का 950 अरब डॉलर का खुदरा बाजार वर्ष 2025-26 तक बढ़कर 1300 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। इसमें से ई-कॉमर्स व्यवसाय लगभग 78 अरब डॉलर का है और वर्ष 2025 तक इसके 100 अरब डॉलर का हो जाने का अनुमान है।

रिपोर्टों से पता चलता है कि ग्रोफर्स की 10-12 करोड़ डॉलर का धन जुटाने के लिए बातचीत चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम