लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो दूरसंचार सेवा प्रदाताओं पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: September 12, 2021 21:36 IST

Open in App

नोएडा, 12 सितंबर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एयरटेल के स्थानीय वेंडर और जियो डिजिटल कंपनी पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है तथा इन कंपनियों द्वारा लाइन डालने पर तत्काल रोक लगा दी है।

ऑप्टिकल फाइबर लाइन डालने के लिए सड़कें क्षतिग्रस्त करने और ठीक न करने पर प्राधिकरण ने दोनों कंपनियों पर यह कार्रवाई की है। सड़कें टूट जाने से निवासियों को बहुत परेशानी हो रही थी जिसके कारण वे बार-बार प्राधिकरण से शिकायत कर रहे थे।

ग्रेटर नोएडा में मोबाइल और ब्रॉडबैंड नेटवर्क को और बेहतर करने के लिए एयरटेल और जियो डिजिटल कंपनी की तरफ से ऑप्टिकल फाइवर लाइन डाली जा रही है। जियो डिजिटल फाइबर प्राइवेट लि. नॉएडा के कंपनी सेक्टर बीटा वन और टू में फाइबर लाइन डाल रही थी।

कंपनी की तरफ से सड़क के समीप लाइन डाली जा रही थी, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण प्राधिकरण की तरफ से दी जाने वाली अन्य सेवाएं भी प्रभावित हुईं। लोगों द्वारा प्राधिकरण से शिकायत करने के बावजूद कंपनी सड़क की मरम्मत नहीं कर रही थी।

इसी तरह एयरटेल की वेंडर मैसर्स टेलिसोनिक नेटवर्क लिमिटेड भी सेक्टर बीटा वन और टू में लाइन डाल रही थी, जिसके चलते रोड क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि उसके सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर वाणिज्यिक विभाग ने दोनों कंपनियों पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?