लाइव न्यूज़ :

गोयल ने निवेशकों, व्यवसायों के लिए राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली शुरू की

By भाषा | Updated: September 22, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को व्यवसायों के लिए राष्ट्रीय केंद्रीकृत एकल खिड़की प्रणाली की शुरुआत की और कहा कि यह पोर्टल मंजूरी और पंजीकरण के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाएगा।

उन्होंने कहा कि यह पोर्टल 18 केंद्रीय विभागों और नौ राज्यों की स्वीकृतियों का प्रतिनिधित्व करता है, और दूसरे 14 केंद्रीय विभागों और पांच राज्यों को दिसंबर अंत तक इससे जोड़ा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘यह नौकरशाही से और दफ्तरों के चक्कर लगाने से आजादी है। यह कारोबारी सुगमता की दिशा में एक बड़ा कदम है। कोई भी व्यवसाय में बाधा नहीं चाहता। यह भारत को वास्तव में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है।’’

गोयल ने कहा कि केंद्रीकृत पोर्टल से निवेशक एक ही जगह पर सभी तरह की मंजूरियां हासिल कर सकेंगे और इससे पारदर्शिता तथा जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा और सभी जानकारी एक जगह पर उपलब्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?