लाइव न्यूज़ :

गोयल ने स्टार्टअप का दायरा बढ़ान के लिये भारतीय निवेशकों को बिम्सटेक देशों पर गौर करने को कहा

By भाषा | Updated: January 15, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप के लिये वृहद पारिस्थितिकी बानने और निवेश, सलाह व समर्थन के जरिये बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय निवेशकों से बिम्सटेक देशों पर भी ध्यान देने की शुक्रवार को अपील की।

उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि सभी बिम्सटेक देशों के साथ भारत कोरोना महामारी के बाद की दुनिया में निश्चित तौर पर अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज करेगा और विकास का स्वर्णयुग शुरू करेगा।

बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिये बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसमें भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, म्यांमा, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड सहित सात सदस्य देश शामिल हैं।

गोयल ने ‘प्रारम्भ: स्टार्टअप भारत अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए भारत व बिम्सटेक देशों के स्टार्टअप से साथ काम करने तथा दुनिया को महामारी की अंधेरी रात से निकाल कर विकास के नए दौर में ले जाने का प्रयास करने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कौशल विकास कार्यक्रम के महत्व को भी रखांकित किया और कहा कि इससे उद्यमिता विकास में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पिछले साल भारत में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में पिछले पांच साल में 41,000 से अधिक स्टार्टअप इकाइयां पंजीकृत हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा