लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की जांच बढ़ाए सरकार, 18-45 वर्ष के लोगों के लिए भी टीकाकरण शुरू हो : फिक्की

By भाषा | Updated: April 3, 2021 14:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल उद्योग मंडल फिक्की ने सरकार से विभिन्न राज्यों में कोविड-19 संक्रमण की जांच बढ़ाने को कहा है। इसके साथ ही उद्योग मंडल ने सरकार से आग्रह किया है कि 18-45 आयु वर्ग समूह के लिए टीकाकरण खोला जाए। फिक्की ने इस महामारी से लड़ाई में उद्योग की ओर से पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया है।

फिक्की के अध्यक्ष उदय शंकर ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्ष वर्धन को लिखे पत्र में कहा, ‘‘अभी हम प्रतिदिन 11 लाख नमूनों की जांच कर रहे हैं। जनवरी में हम 15 लाख जांच प्रतिदिन कर रहे थे। इसके अलावा हम संक्रमण की जांच और बढ़ा सकते हैं। देश में कोविड-19 जांच के लिए 2,440 प्रयोगशालाएं परिचालन में हैं। इनमें से 1,200 से अधिक प्रयोगशालाएं निजी क्षेत्र से हैं।’’

शंकर ने कहा कि राज्यों को वांछित जांच क्षमता हासिल करने के लिए निजी क्षेत्र की सुविधाओं के इस्तेमाल की सलाह दी जा सकती है।

शंकर ने सरकार से 18 से 45 आयु वर्ग के लिए भी टीकाकरण खोलने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा इस आयु वर्ग की वजह से भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में टीके की कोई कमी नहीं है। साथ ही निजी क्षेत्र के सहयोग से टीकाकरण तेज किया जा सकता है। ऐसे में इस आयु वर्ग को भी टीका लगाने की शुरुआत की जानी चाहिए। इस आयु वर्ग को टीका लगाने से संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद मिलेगी।’’

शंकर ने सरकार को भरोसा दिलाया कि उद्योग इस महामारी से निपटने में सरकार को पूरा सहयोग देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?