लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कोल इंडिया से बिजलीघरों के लिये कोयले की आपूर्ति बढ़ाने को कहा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. से दुर्गा पूजा के दौरान बिजली उत्पादकों को ईंधन की आपूर्ति बढ़ाकर 15.5 से 16 लाख टन प्रतिदिन करने को कहा है। साथ ही 20 अक्टूबर के बाद इसे बढ़ाकर 17 लाख टन प्रतिदिन करने को कहा गया है।

देश में जब त्योहार शुरू हो चुके हैं, ऐसे में बिजलीघरों में कोयले की कमी को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण है।

मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोमवार को एक बैठक हुई और कोल इंडिया से बिजलीघरों को पूजा के दौरान 15.5 से 16 लाख टन प्रतिदिन कोयले की आपूर्ति करने को कहा गया। साथ ही 20 अक्टूबर के बाद इसे बढ़ाकर 17 लाख टन प्रतिदिन करने को कहा गया है।’’

कोल इंडिया ने सोमवार को बिजली क्षेत्र को 16.15 लाख टन कोयले की आपूर्ति की।

कंपनी की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार देश में 69 प्रतिशत बिजली उत्पादन कोयला आधारित संयंत्रों से होता है। ऐसे में देश के बिजली क्षेत्र के लिये ईंधन की आपूर्ति को लेकर कोल इंडिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। कंपनी की कुल आपूर्ति का करीब 80 प्रतिशत कोयला बिजली क्षेत्र को दिया जा रहा है।

सूत्र ने कहा कि बिजली संयंत्रों को जितने कोयले की जरूरत है, आपूर्ति की जा रही है लेकिन भंडार बढ़ नहीं पा रहा है क्योंकि ईंधन की आपूर्ति जरूरत के अनुसार ही है और उन्होंने (बिजली घरों) अपने भंडार को भरने पर ध्यान नहीं दिया।

उसने कहा कि बिजलीघरों में कोयला भंडार एक नवंबर से ही भरना शुरू होगा। ‘‘उन्होंने (बिजली संयंत्रों ने) अपने भंडार को पूरा करने के लिये कदम नहीं उठाया। उनमें से कई ने यह जोखिम उठाया....।’’

सूत्र ने कहा कि कोल इंडिया के पास वित्त वर्ष 2020-21 के अंत तक 10 करोड़ टन कोयला भंडार था।

उसने कहा, ‘‘इस भंडार का कारण क्या था? क्योंकि उन्होंने (बिजली संयंत्रों) निर्धारित आपूर्ति को नहीं लिया। उन्होंने सोचा कि जब जरूरत नहीं है, तो अभी पैसे की बर्बादी का क्या फायदा।’’

कोल इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने देश भर में बिजली इकाइयों को चालू महीने में पिछले चार दिन में कोयले की आपूर्ति बढ़ाकर 15.1 लाख टन कर दी है। कंपनी ने कहा कि वह कोयले के परिवहन के लिए पर्याप्त निकासी उपाय भी कर रही है।

अक्टूबर के दौरान कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों को औसत आपूर्ति अब तक 14.3 लाख टन प्रतिदिन रही है। यह अब पिछले चार दिनों में बढ़कर 15.1 लाख टन हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें