लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स को नंदल फाइनेंस को 210 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर सरकार ने सोमवार को सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (सीईएल) को नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग को 210 करोड़ रुपये में बेचने को मंजूरी दे दी।

एयर इंडिया के बाद यह दूसरी रणनीतिक बिक्री है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘वैकल्पिक व्यवस्था ने.... भारत सरकार की सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (सीईएल) में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी की बिक्री के लिये मेसर्स नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग प्राइवेट लि. की सबसे ऊंची बोली का मंजूरी दे दी। सफल बोली 210 करोड़ रुपये की थी।’’

सीईएल वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान (डीएसआईआर) विभाग के तहत आने वाला केंद्रीय लोक उपक्रम है।

रणनीतिक विनिवेश पर गठित वैकल्पिक व्यवस्था में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हैं।

दो बोलीदाताओं ने सीईएल के लिये बोली लगायी। नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग प्राइवेट लि. ने जहां 210 करोड़ रुपये की बोली लगायी वहीं जेपीएम इंडस्ट्रीज ने 190 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?