लाइव न्यूज़ :

सरकार ने मौजूदा पीपीए के तहत ताप बिजली संयंत्रों को नवीकरणीय ऊर्जा से बदलने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर ताप बिजली उत्पादन को क्रमिक रूप से कम करने के लिए सरकार ने नियमों में संशोधन किया है, जिसके बाद बिजली उत्पादक अब मौजूदा बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) के तहत ताप बिजली संयंत्रों को नवीकरणीय ऊर्जा से बदल सकते हैं।

बिजली मंत्रालय और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 2030 तक 500 गीगावॉट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन क्षमता बनाने के लिए नियमों को संशोधित किया है।

बिजली मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि संशोधित नियमों के अनुसार मौजूदा बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) के तहत जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा उत्पादन को नवीकरणीय स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन के साथ बदला जा सकेगा।

बयान में कहा गया है कि दोनों मंत्रालयों ने ‘‘ताप बिजली कंपनियों को स्वयं या विकासकर्ता के जरिये खुली बोलियों द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित करने और मौजूदा पीपीए के तहत उपभोक्ताओं को इसकी आपूर्ति करने के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं।’’

बयान के अनुसार, चूंकि नवीकरणीय ऊर्जा की लागत ताप ऊर्जा की तुलना में कम है, इसलिए नवीकरणीय ऊर्जा को ताप ऊर्जा के साथ बदलने से होने वाले फायदे को उत्पादन और वितरण कंपनियों / अन्य खरीदारों के बीच 50:50 के आधार पर साझा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?