लाइव न्यूज़ :

दूसरी तिमाही में सरकार की कुल देनदारियां बढ़कर 107 लाख करोड़ रुपये पर: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 30, 2020 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर सरकार की कुल देनदारियां सितंबर, 2020 के अंत तक बढ़कर 107.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। जून के अंत तक यह 101.3 लाख करोड़ रुपये थीं। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इस तरह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर सरकार की देनदारियों में 5.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ। सार्वजनिक ऋण प्रबंधन पर ताजा तिमाही रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर, 2020 के अंत तक कुल बकाया देनदारियों में सार्वजनिक ऋण का हिस्सा 91.1 प्रतिशत था।

दूसरी तिमाही में दिनांकित प्रतिभूतियों के प्राथमिक निर्गम पर भारित औसत प्राप्ति और घटकर 5.80 प्रतिशत रह गई, जो पहली तिमाही 5.85 प्रतिशत थी।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 13 किस्तों में 4,20,000 करोड़ रुपये की दिनांकित प्रतिभूतियां जारी की गईं।

सरकार ने पहली तिमाही में 3,46,000 करोड़ रुपये की दिनांकित प्रतिभूतियां जारी कीं। वहीं, इससे पिछले साल की समान अवधि में 2,21,000 करोड़ रुपये की दिनांकित प्रतिभूतियां जारी की गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख