लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 1,862 अंक उछला

By भाषा | Updated: March 25, 2020 18:13 IST

वैश्विक बाजारों में तेजी का भी घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। अमेरिका में सरकार और संसद के ऊपरी सदन सीनेट के बीच अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए 2,000 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज को लेकर समझौते की घाषणाा से वैश्विक बाजारों में तेजी आयी।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 516.80 अंक यानी 6.62 प्रतिशत मजबूत होकर 8,317.85 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे लाभ में रही।

मुंबई: कोरोना वा.रस की वजह से शेयार बाजार में मंगलवार के सुबह भारी गिरावट देखने को मिली। लेकिन, उसके बाद स्थिति थोड़ी बेहतर हुई। अभी की खबर यह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, निजी क्षेत्र के बैंकों और मारुति की अगुवाई में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 1,862 अंक उछलकर 28,535.78 अंक पर बंद हुआ।

निवेशकों ने कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से निपटने के लिये नरेंद्र मोदी सरकार के प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में जोरदार लीवाली की। कोरोना वायर के मद्दे नजर देश भर में आने जाने पर 21 दिन की पाबंदी से बाजार में शुरू में उतार चढ़ाव दिखा पर एशिया कई देशों के बाजारों में तेजी के संकेतों से स्थानीय कारोबारियों में भी उत्साह बढ़ गया था।

वैश्विक बाजारों में तेजी का भी घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। अमेरिका में सरकार और संसद के ऊपरी सदन सीनेट के बीच अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए 2,000 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज को लेकर समझौते की घाषणाा से वैश्विक बाजारों में तेजी आयी। बीएसई सेंसेक्स में कारोबार की शुरूआत में उतार-चढ़ाव देखा गया। पर अंत में यह 1,861.75 अंक यानी 6.98 प्रतिशत मजबूत होकर 28,535.78 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 516.80 अंक यानी 6.62 प्रतिशत मजबूत होकर 8,317.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे लाभ में रही। कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत मजबूत हुआ। उसके बाद कोटक बैंक, मारुति, एचडीएफुसी बैंक औेर एसडीएफसी, टाइटन, एल एंड टी और एक्सिस बैंक का स्थान रहा। वहीं दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, आईटीसी और बजाज ऑटो नुकसान में रहे।

आनंद राठी के प्रमुख (इक्विटी रिसर्च)नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि कोरोना संबधी सार्वजनिक पाबंदी की नये सिरे से घोषणा से अनिश्चितता कम हुई है। साथ ही सरकार के प्रोत्साहन उपायों के आश्वासन से निवेशकों की धारणा सुधरी है। उन्होंने कहा कि वायदा एवं विकल्प खंड के अनुबंधों के कल (बृहस्पतिवार) समाप्त होने से पहले ‘शार्ट कवरिंग’ (सौदों को पूरा करने के लिये खरीदारी) से बाजार में आयी यह तेजी चौतरफा रही।

बड़ी, मझोली एवं छोटी कंपनियों के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गयी। व्हाइट हाउस और सीनेट के बीच अमेरिका परकोरोनो वायरस महामारी के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव से निपटने के लिये 2,000 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज से जुड़े विधेयक पर सहमत होने से वैश्विक बाजारों में तेजी का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन के शांघाई, हांगकांग, जापान के तोक्यो और दक्षिण कोरिया के सोल बाजार के प्रमुख सूचकांक 8 प्रतिशत तक मजबूत हुए। शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी 4 प्रतिशत तक की तेजी चल रही थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.07 प्रतिशत मजबूत होकर 27.17 डॉलर बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू मुद्रा बाजार गुड़ी पड़वा के अवसर पर बुधवार को बंद है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर 562 पहुंच गयी है जबकि मरने वालों की संख्या 10 से कम कर 9 कर दी गयी है। दिल्ली में दूसरी मौत में कोरोना वायरस संक्रमण नहीं पाया गया। वहीं दुनिया में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,20,000 हो गयी है जबकि 18,000 लोगों की मौत हुई है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसशेयर बाजारसेंसेक्सनरेंद्र मोदीSensexNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित